Birthday special: इंजीनियरिंग के छात्र से बनें राजनीति के चाणक्य, बिहार के उत्थान में भी दिया महत्वपुर्ण योगदान

बेहद ही खास रहा है बिहार की राजनीति में 8 बार सीएम बने नीतीश कुमार का  राजनीतिक सफर 
 
Nitish Kumar

नई दिल्ली।  1974 के जेपी आंदोलन से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले बिहार के सात बार मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार बिहार की राजनीति का चाणक्य माना जाता है। समय- समय के अनुसार वे अपने गठबंधन में बड़ी चतुराई से बदलाव कर लेते हैं और अपनी मांग मनवाते हुए विधायक दल के नेता भी बन जाते हैं। राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी का थिंक टैंक भी नीतीश की राजनीतिक चाल के आगे टिक नही पाई और बड़े ही चालाकी से नीतीश ने बीजेपी का दामन छोड़ आरजेडी और अन्य से गठबंधन कर लिया और 9 अगस्त 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।  अब वे फिर से बिहार के 23 वें मुख्यमंत्री है।

 जीवन परिचय
 नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार में  नालंदा जिले में कल्याण बीघा गांव में हुआ था। उनकी मां परमेश्वरी देवी हाउस वाइफ और पिता कविराज रामलखन सिंह फ्रीडम फाइटर थे। इनके भाई का नाम सतीश कुमार है। इनकी बहनो का नाम उषा देवी, इंदु देवी और प्रभादेवी है।

व्यक्तिगत जीवन
नीतीश कुमार का विवाह 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ था। उनका एक बेटा है निशांत कुमार। उनकी पत्नी का लंबी बीमारी के बाद 14 मार्च 2007 को 53 वर्ष की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में देहांत हो गया।  

शिक्षा
नीतीश ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा श्रीगणेश हाई स्कूल बख्तियारपुर से पूरी की। सीएम ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और कुछ समय तक बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम भी किया। हालांकि, बाद में नौकरी छोड़कर पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गए।

Advt max relief tariq azim

राजनीति सफर 
 1974 में नीतीश कुमार जेपी आंदोलन में शामिल हुए थे। 1985 में उन्होंने बिहार असेंबली का चुनाव लड़ा और वे जीत गए। इसके बाद 1987 में उन्हें लोक दल का प्रदेश अध्यक्ष  नियुक्त किया गया था । इसके बाद 1989 में नीतीश कुमार बिहार में जनता दल के महासचिव रहे। अप्रैल से नवंबर 1990 तक वे केंद्रीय कृषि और सहकारिता मंत्री रहे। वहीं 1991 में, उन्हें दूसरी बार सांसद के तौर पर चुना गया।  साल 1995 में नीतीश ने बिहार असेंबली इलेक्शन में लालू प्रसाद यादव की खिलाफत के लिए जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी की शुरुआत की। नीतीश ने 1996 के लोकसभा चुनाव में उतरे और सांसद चुने गए।  

मार्च 2000 में पहली बार बने बिहार के सीएम
मार्च 2000 में नीतीश पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री चुने गए। इसके बाद नवंबर 2010 में वे दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। 9 अगस्त 2022 को नितीश कुमार ने बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और अब वे 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।