त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय चुनाव: यहां जानें कहा किसे मिल सकती है गद्दी

NDPP-BJP गठबंधन बना सकती है नागालैंड में सरकार
 
Tripura, Nagaland and Meghalaya elections

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में किसके सिर ताज सजेगा गुरुवार यानि 2 मार्च दोपहर तक साफ हो जाएगा। गुरुवार को मेघालय की 60 और नगालैंड की 59 और विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आएंगे। बीजेपी, कांग्रेस सहित इन राज्यों के सियासी रण में किस्मत आजमाने वाले तमाम दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी या बीजेपी त्रिपुरा और नागालैंड में फिर एक बार सत्ता में वापसी कर सकती है। नागालैंड में भाजपा नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के साथ मैदान में उतरी है। नागालैंड में गठबंधन की वापसी होने का अनुमान है

नगालैंड विधानसभा चुनाव
नगालैंड विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं। नगालैंड में भाजपा और एनडीपीपी को 38-48, कांग्रेस को  1-2, एनपीएफ में 3-8 और अन्य को 5-15 सीटें मिलती दिख रही हैं।  

मेघालय विधानसभा चुनाव
मेघालय विधानसभा चुनावों के रुझानों में राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। उसके रुझानों में मेघालय में कांग्रेस को कांग्रेस को 6 से 12 सीटें, एनपीपी को 18 से 24 और बीजेपी को 4 से 8 सीटें तो अन्य को 4 से आठ सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके साथ ही TMC को पांच से नौ सीटें और UDP को आठ से 12 सीटें  मिलती दिख रही हैं।  
वहीं, टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में मेघालय में एनपीपी को 18 से 26 सीटें, कांग्रेस को 2 से पांच,  भाजपा को  3 से 6 सीटें और टीएमसी को 8 से 14 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

त्रिपुरा में बन रही भाजपा की सरकार
जी न्यूज मैट्रिज के एग्जिट पोल में त्रिपुरा में भाजपा को  29-36, कांग्रेस और लेफ्ट को 13-21 सीटें और टिपरा मोथा+ को 11से 16 सीटें मिलती दिख  
मेघालय में बन सकती है एनपीपी की सरकार
वहीं, मैट्रिज-जी न्यूज के एग्जिट पोल में एनपीपी की सरकार बनती दिख रही है। यहां एनपीपी 21-26 सीट, भाजपा 6-11, कांग्रेस 3-6 सीट और अन्य को 18-22 सीटें मिल सकती हैं। 
त्रिपुरा को लेकर  इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 36-45, कांग्रेस + लेफ्ट को 6-11और टिपरा मोथा+ को 9-16 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

NDPP-BJP गठबंधन बना सकती है नागालैंड में सरकार
नागालैंड एक ऐसा राज्य है जहां NDPP-BJP गठबंधन 60 सदस्यीय घर में 42 सीटों के आरामदायक बहुमत के साथ लौटने के लिए तैयार है। नागालैंड में विपक्ष की स्थिति को देखते हुए, सत्तारूढ़ गठबंधन दौड़ में बहुत आगे है। एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट से संतोष करने पड़ेगा। नागालैंड चुनाव में इस बार एनपीएफ (NPF) को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। NDPP-BJP गठबंधन ने नागालैंड विधानसभा चुनाव में इस बार 20 सीट पर भाजपा के उम्मीदवार को चुनाव मैदान ने उतारा है. वहीं राज्य की 40 सीटों गठबंधन ने एनडीपीपी के उम्मीदवारों को आजमाया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।