Happy Birthday: कांग्रेस के परिवार से होकर भगवा में रगें है वरूण गांधी, सबसे अधिक पढ़े जाने वाले स्तंभकारों में हैं पहला नाम

नई दिल्ली। वरुण गांधी एक ऐसे राजनीतिकार है जो गांधी और नेहरू परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी कांग्रेस को नही बल्कि भाजपा को समर्थन करते हैं। इतना ही नही वरुण ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा के साथ ही की थी। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते है उनके जीवन की कुछ बातें....
जीवन परिचय
वरुण का जन्म 13 मार्च 1980 को राजधानी नई दिल्ली में हुआ था। वरुण की माता का नाम मेनका गांधी है। वरुण के पिता जी का नाम संजय गांधी है जो एक राजनीतिज्ञ थे। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वरुण की ही दादी हैं। वही फिरोज गांधी इनके दादाजी थे।
शिक्षा
वरुण की शुरुआती शिक्षा ऋषि वैली स्कूल से और फिर मॉडर्न स्कूल सी.पी. न्यू दिल्ली से हुई, इसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा ब्रिटिश स्कूल नई दिल्ली से पूरी की। वरुण ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स & पॉलिटिकल साइंस लंदन से ऑनर्स में BSC की डिग्री हासिल की।
व्यक्तिगत जीवन
वरुण गांधी ने यामिनी रॉय चौधरी से साल 2011 में शादी की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अनुसया गांधी है।
राजनीतिक जीवन
वरुण गांधी का राजनीतिक जीवन शुरू हुआ वर्ष 1999 में, जब उन्होंने अपनी मां मेनका गांधी के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार किया। वर्ष 2004 में राहुल गांधी पहली बार चुनाव लड़े। 2004 में ही वरुण के एंट्री बीजेपी में हो गई। बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने 16 फरवरी, 2004 को मेनका और वरुण को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वरुण को वर्ष 2009 के अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का टिकट भी मिल गया। 2009 के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी आंवला और वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव जीत गए। वर्ष 2013 में वरुण गांधी अपना पूरा सांसद निधि खर्च करने वाले एकमात्र सांसद बन गए।
उपलब्धियां
वरुण गांधी देशभर में सबसे अधिक पढ़े जाने वाले स्तंभकारों में से हैं। वे द टाइम्स ऑफ इंडिया, द हिंदुस्तान टाइम्स, द इकोनॉमिक टाइम्स, द इंडियन एक्सप्रेस, द हिंदू के साथ-साथ मलयालम मनोरमा, लोकमत, हिंदुस्तान, राजस्थान पत्रिका और पंजाब केसरी सहित 15 से अधिक क्षेत्रीय समाचार पत्रों के लिए नियमित रूप से लिखते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।