मुजफ्फरनगरः लखीमपुर खीरी कांड को लेकर राष्ट्रीय महिला एकता संगठन में आक्रोश, दोषियों को फांसी देने की उठाई मांग

महिलाएं बोली, प्रदेश में बेहद खराब है कानून व्यवस्था की स्थिति

 
मुजफ्फरनगर ज्ञापन

  • रिपोर्टः गोपी सैनी

मुजफ्फरनगर। लखीमपुर खीरी में अनुसूचित जाति की दो बहनों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या के बाद शव फांसी के फंदे पर लटकाए जाने के जघन्य मामले में राष्ट्रीय महिला एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की।

राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की महिला कार्यकर्ता रिया किन्नर के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए महिला राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की पदाधिकारी रिया किन्नर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। जिससे महिलाओं की सुरक्षा भी खतरे में है। लखीमपुर में जिस तरह अनुसूचित जाति की दो बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर उनके शव फांसी के फंदे पर लटका दिए गए, ये बेहद जघन्य है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

रिया किन्नर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस जघन्य दुष्कर्म एवं हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मोहिनी, बबीता, कुलबीरी, निक्की, दीपांशी और राजबाला समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।