मंदिर में लगी शिवभक्त कावड़ियों की भीड़
शिवभक्तों ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक

- रिपोर्टः पंकज उपाध्याय
शामली। हरिद्वार से जल लेकर कावड़ यात्री अपने आराध्य देव भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए अपने स्थानीय मंदिरों में पहुंच गए हैं। हांलाकी धार्मिक मान्यता के अनुसार शाम के समय शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त बताया गया है जिस समय ज्यादातर कावड़ यात्री जलाभिषेक करेंगे। वही शिवरात्रि के दिन शामली में भी सुबह से ही शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। सुबह 4 बजे से ही लोग शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। बेलपत्र आदि भगवान भोलेनाथ की प्रिय सामग्री से शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का पूजन कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर मंदिरों में भजन कीर्तन चल रहा है और भंडारे भी चल रहे है। थानाभवन में प्रसिद्ध मंदिर जस्सूवाला पर सुबह से ही आसपास एवं दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों की भीड़ लगी है। शिवभक्त अपने आराध्य देव का जलाभिषेक कर मंगल कामना कर रहे हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।