सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, पूर्व सांसद समेत कई नेता हुए शामिल
विश्वकर्मा की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर सपा कार्यकर्ताओं को दी विस्तृत जानकारी

- रिपोर्टः गोपी सैनी
मुजफ्फरनगर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं सपा सदस्यता अभियान जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक और संचालन सपा नेता जनार्दन विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
वीओः- विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सभी यांत्रिक और निर्माण का जनक मानकर उनको पूजा जाता है। उनके आशीर्वाद से ही सभी निर्माण होते हैं। सपा ने हमेशा विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्प अर्पित करते हुए उनको हर अविष्कार और निर्माण का जनक बताते हुए उनके बारे में सपा कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।
एपवीओः- सपा नेता राकेश शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्प अर्पित करते हुए दुनिया के सबसे पहले धातु का शिल्पकार बताते हुए सोने की लंका और द्वारका के निर्माण समेत सभी धातु के अविष्कार करने का जनक बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी, पूर्व प्रमुख विनय पाल सिंह, गौरव जैन, देशपाल पांचाल, रविंद्र कुमार एडवोकेट, सुमित पवार बारी, मनोज कुमार समेत अनेक सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।