शिव विवाह के उपलक्ष्य में निकाली गई शिव बारात
बारात में हर हर भोले करते दिखाई दिए भुत पिशाच, डाकिनी
Fri, 3 Mar 2023

- रिपोर्टः पवन जैन
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिव विवाह के उपलक्ष्य में नगरकोट इलाके में शिव बारात निकाली गई। मान्यता हे की महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की शादी हुई थी। इसी शादी के उपलक्ष्य में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में परंपरा अनुसार शुक्रवार को भोलेनाथ की शादी की बारात निकाली गई। भगवान शंकर की बारात नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महाकाल मंदिर पर पहुंची। बारात में नगरवासी बड़े ही धूम धाम से नाचते गाते दिखे ।बारात इतनी अदभुत थी की इसे देखने के लिए लोग एकत्रित हुए। यहाँ बारात में भोले बाबा के प्रिय भुत , पिशाच , डाकिनी और नंदिगन हर हर भोले करते दिखाई दिए। उज्जैन में ये कार्यक्रम एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। उज्जैन में मनाए जाने वाला ये कार्यक्रम देश भर में और कहीं नहीं मनाया जाता हे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।