भारत vs न्यूजीलैंड: भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से दी मात, शुभमन गिल ने बनाए रिकॉर्ड्स

टीम इंडिया ने 349 रन बनाए जबकि जवाब में 337 रनों पर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड टीम
 
India vs New Zealand

नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले रोमांचक जीत हासिल की। उसने 12 रन से मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 12 रन से हरा दिया है। उसने हैदराबाद में बुधवार (18 जनवरी) को जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। गिल ने 208 रनों की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर सिमट गई।

advt stnews

गिल का वनडे करियर
शुभमन गिल ने अब तक 19 वनडे पारियों में 65 से अधिक की औसत से 1,000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने तीन शतक के अलावा पांच अर्धशतक लगा लिए हैं।  उन्होंने 2022 में 12 वनडे मैच खेले, जिसमें 70.88 की औसत और 102.57 की स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए। 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिल का 50 ओवर प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर बन गया है। उन्होंने पहली बार 150 से अधिक रन बना लिए हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।