टीम इंडिया ने किया वर्ल्ड कप का विजयी आगाज, ICC Women's World Cup-2022 में पाकिस्तान को 107 रन से हराया
वनडे में भारत ने पाकिस्तान को दी लगातार 11वीं बार शिकस्त

ICC Women's World Cup 2022: महिला विश्व कप में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। भारत ने पाकिस्तान को 137 रनों पर ऑलआउट कर ICC Women's World Cup-2022 में विजयी आगाज किया है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया हैं। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 245 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं छू पाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 244 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई दीप्ति शर्मा ने 40, स्मृति मंधाना 52 का साथ देते हुए तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। दीप्ति के आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 96 रनों के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा था और 114 पर भारत ने अपने 6 विकेट खो दिए थे। महज 18 रनों के अंदर मिताली, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और रिचा घोष आउट हो गए थे।
भारत की ओर से गायकवाड़ ने सबसे अधिक यानि 4 विकेट लिए वहीं, झूलन और स्नेह को 2-2 विकेट मिले। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शेफाली वर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई थी। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के लिए नशरा संधू और निदा दार ने दो-दो विकेट लिए थे।
अगर हम बात करे आंकड़ों की बात इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार 11वीं जीत हासिल की हैं। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी 11 मुकाबले जीते हैं। वहीं, महिला वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने चारों मैच में पाकिस्तान को हराया है। ICC Women's World Cup 2022 के पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया हैं. और अब भारतीय टीम 10 मार्च को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।