मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर को बनाया हेड कोच, IPL-2023 से निभाएंगे जिम्मेजारी

MI ने शुक्रवार को की मार्क बाउचर को अपना हेड कोच बनाने की घोषणा

 
बाउचर

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी और दुनिया भर में अपनी विकेटकीपिंग के लिए प्रसिद्ध मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति आईपीएल 2023 से प्रभावी होगी। मार्क बाउचर का विकेट-कीपर, बल्लेबाज के रूप में एक लंबा और शानदार करियर रहा है। एक विकेट-कीपर के तौर पर टेस्ट में उनके नाम सबसे अधिक आउट करने का रिकॉर्ड है।

मार्क बाउचर रिटायरमेंट के बाद दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष स्तर की एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी टाइटन्सके कोच के रूप में काम कर रहे थे। उनके कोच रहते टीम ने पांच घरेलू खिताब जीते। 2019 में दक्षिण अफ्रीका ने मार्क बाउचर को हेड कोच बनाया। जहां उनके नेतृत्व में टीम ने 11 टेस्ट, 12 एकदिवसीय मैच और 23 T20 मैचों में जीत हासिल की।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा कि मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए उन्हे बेहद खुशी हो रही है। मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और एक कोच के रूप में उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं। मार्क एमआई के ब्रांड और विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

मार्क बाउचर ने कहा कि मुंबई इंडियंस के हेड कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस की उपलब्धियों ने इसे दुनिया भर के खेलों में एक सफल फ्रेंचाइजी की तरह स्थापित कर दिया है। वे आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार हैं। मुंबई इंडियंस, नेतृत्व और खिलाड़ियों की एक मजबूत यूनिट है और वे इस यूनिट में अपना योददान देने को तैयार हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।