मुजफ्फरनगरः छात्राओं ने क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजय हासिल कर नेशनल प्रतियोगिता में की एंट्री

विजयी होने पर भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में किया गया सम्मानित

 
MZN

  • रिपोर्टः गोपी सैनी

मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बागेश्वर उत्तराखंड में विजय हासिल कर नेशनल प्रतियोगिता में एंट्री की। जिसमें मेरठ की मुजफ्फरनगर शाखा की छात्राओं ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में कॉलेज की तरफ से दमखम दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अपने परिजनों और अध्यापकों का नाम रोशन किया। वहीं प्रतियोगिता में विजयी हासिल करने वाले सभी प्रतिभागियों का स्कूल प्रबंधन की तरफ से स्वागत किया गया।

बैडमिंटन प्लेयर और बैडमिंटन टीचर्स को कॉलेज में आने पर शनिवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद संगल विद्यालय की प्रबंधिका सुधा मजूमदार, विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा गोयल ने मीडिया में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हे अपने कॉलेज की इन सभी छात्राओं और टीचर्स पर गर्व है इन्होंने क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अपने कॉलेज का नाम रोशन किया और साथ ही कहा कि इनकी खेल टीचर सीमा सिंह भी बधाई की पात्र हैं। जिन्होंने इस टीम को तैयार किया और पूरी लगन के साथ क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग दिलाकर विजय प्राप्त कर इस प्रतियोगिता में हमारे कॉलेज की पांचो छात्राएं विजय हुई।

प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने पर तनिष्का, कृपि, स्मृति शगुन, वृंदा का सिलेक्शन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये सभी अब नेशनल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान जोधपुर में प्रतिभाग करने जाएंगे। सीमा गोयल ने कहा कि उन्हें उम्मीद हैं कि ये नेशनल प्रतियोगिता में भी अपने कॉलेज का परचम लहराएंगे। इसी आशीर्वाद के साथ अपनी सभी बैडमिंटन की छात्राओं का कॉलेज प्रशासन ने एवं सभी टीचर्स ने हौसला अफजाई करते हुए उनके भविष्य की सुखद कामना की। 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।