दिल्लीः खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 95 साल के मास्टर खिलाड़ी की जमकर की प्रशंसा

अनुराग ठाकुर ने मास्टर्स गेम्स दिल्ली 2022 का किया उद्घाटन, बुजुर्ग मास्टर खिलाड़ियों का जमकर किया उत्साहवर्धन

 
DELHI_ANURAG THAKUR ON PROGRAME

दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में द्वितीय खेलो मास्टर्स गेम्स दिल्ली-2022’ का उद्घाटन किया। इस मास्टर्स गेम्स में 8 खेलों के लगभग 3000 मास्टर खिलाड़ी भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने इस दौरान कहा कि 30 से 95 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मास्टर खिलाड़ी खेलों में भाग ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग खिलाड़ियों के हौसलों की सराहना करते हुए कहा कि 95 साल की उम्र में जिस तरीके से तपती गर्मी में ये खिलाड़ी खेल रहे हैं, उसको देखकर ही उनके जोश का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके इस जोश को कोई कम नहीं कर पाया है और ना ही कर पाएगा।

आपको बता दें कि 30 अप्रैल से शुरू इस द्वितीय खेलो मास्टर्स गेम्स दिल्ली-2022 का समापन आगामी 3 मई को होगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।