IND Vs ENG U19 Women's T20 WC Final: टी20 विश्व कप 2023 फाइनल में भारत और इंग्लैंड का होगा आमना-सामना, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने काफी सफलता अर्जित की है लेकिन टीम किसी भी स्तर पर विश्व कप ट्राफी नहीं जीत सकी है और सीनियर टीम के साथ दो विश्व कप और एक राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल का हिस्सा रह चुकी शेफाली अंडर-19 विश्व कप की ट्राफी जीतकर घर लौटने की तैयारी में है।
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार, 29 जनवरी 2023 को साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क में भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 15 मिनट से खेला जाएगा। इस मैच का लाइव आप टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: शेफाली वर्मा, श्वेता सहरावत, गोंगडी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, ऋचा घोष, ऋषिता बसु, टिटास साधु, मन्नत कश्यप, पार्श्वी चोपड़ा, सोनम यादव, शबनम, फलक नाज और यशश्री सोपधंधी.
इंग्लैंड: ग्रेस स्क्रिवेंस, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर्स, जोसी ग्रोव्स, लिबर्टी हीप, नियाम हालैंड, रेयाना मैकडोनाल्ड-गे, एम्मा मार्लोव, चारिस पावले, डेविना पेरिन, लिजी स्कॉट, सेरेन स्मेल, सोफिया स्मेल, एलेक्सा स्टोनहाउस और मैडी वार्ड.
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।