Birth anniversary: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री से जुड़ा अजय जडेजा का नाम, बस एक गलती से बर्बाद हुआ करियर..

नई दिल्ली। आज 53वां जन्म दिन मना रहे अजय जडेजा का पूरा नाम अजय दौलतसिंह जडेजा है। अजय खेल जगत के आकर्षक खिलाडी थे चाहे वो खेल के मैदान पर हो या बाहर। उन्होनें 1992 से 2000 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन उनकी एक गलती के कारण उनका क्रिकेट का करियर ही समाप्त हो गया..आइए जानते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें....
जीवन परिचय
अजय जडेजा का जन्म 1 फरवरी 1971 में जामनगर, गुजरात में हुआ। अजय जडेजा के पिताजी का नाम दौलतसिंह जडेजा और माताजी का नाम ग्यानबा जडेजा है। अजय जडेजा की शादी अदिति जेटली से हुई जो की पूर्व समता पक्ष की प्रमुख जया जेटली की बेटी है। इन्हें दो संतान है ऐमन और आना।
शिक्षा
जडेजा ने अपनी शुरुआती शिक्षा “भारतीय विद्या भवन” दिल्ली में पूरी की। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट का शौक था।
माधुरी दीक्षित से जुड़ा नाम
जडेजा का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित, अजय के प्यार में पागल हो गई थीं। दोनों की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। करियर पर पड़ रहे असर के बाद अजय ने माधुरी से दूरी बना ली थी।
क्रिकेट करियर
अजय जड़ेजा के पूर्वजों ने ह़ी भारत में क्रिकेट खेलना शुरू किया। यह वह दौर था जब भारत में क्रिकेट से जादा हॉकी काफी लोकप्रिय खेल था।
अजय जडेजा ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 28 फरवरी 1992 में श्रीलंका के खिलाफ खेला। शुरुआत धीमी करते हुए अजय जडेजा सेट होने के बाद उस वक्त के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वो 1992 से 2000 तक भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित खिलाड़ी थे उन्होंने 15 टेस्ट मैच और 196 एकदिवसीय मैच खेले।
13 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने भारत के लिए कप्तानी की। बंगलौर का चिन्नास्वामी स्टेडियम उनके पसंदीदा मैदानों मे से एक है जहा पर उन्होंने 1996 के विश्व कप का क्वार्टर फाइनल पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
एक गलती के कारण बर्बाद हुआ करियर
अजय पर मैच फिक्सिंग का आरोप लग चुका है जिसके बाद उन्हें 5 साल के लिए प्रतिबन्ध कर दिया गया था। 27 जनवरी 2000 को दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन पर लगे प्रतिबंध हटा भी दिया। 2015 में जडेजा..दिल्ली क्रिकेट संघ के मुख्य कोच बनें लेकिन उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया। जडेजा अब क्रिकेट कमेंटेटर का कार्य करते है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।