Birthday Spcial: 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर है पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा

क्रिकेट से संन्यास के बाद कमेंटेटर के रूप में एक सफल पारी खेल रही हैं अंजुम चोपड़ा
 
captain Anjum Chopra

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज अंजुम ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 127 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 548, 2856 और 241 रन बनाए। उन्होंने वनडे में एक शतक और 18 अर्धशतक जमाए। 

जीवन परिचय
अंजुम चोपड़ा का जन्म 20 मई, 1977 को दिल्ली में हुआ था। वह क्रिकेट जगत का एक जाना पहचाना नाम रही हैं। अंजुम चोपड़ा की मां का नाम पूनम चोपड़ा और पिता का नाम कृष्ण बाल चोपड़ा है। उनके भाई का नाम  निरवन चोपड़ा है। 

17 साल की उम्र में किया डेब्यू
अंजुम ने 17 साल की उम्र में वनडे खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने फरवरी 1995 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था। इसके बाद उन्होंने उसी साल नंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। बता दें कि साल 2002 में अंजुम को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। उनकी नेतृत्व में टीम ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीती। वहीं, अंजुम ने अगस्त 2006 में इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 अंतरराष्ट्रीय में कदम रखा। वह 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत के लिए चार विश्व कप खेले। 

क्रिकेटर से सफल कमेंटेटर बनीं 
अंजुम चोपड़ा ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीयम मैच मार्च 2021 में खेला। वह क्रिकेट से संन्यास के बाद कमेंटेटर के रूप में एक सफल पारी खेल रही हैं। 

उपलब्धियां
 अंजुम को  2007 में अर्जुन अवॉर्ड और 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।