Happy Birthday: दांये हाथ के सलामी बल्लेबाज.. रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर

घरेलू क्रिकेट के सचिन कहे जाते है भारतीय क्रिकेटर वसीम ज़ाफर 
 
Wasim Jaffer

नई दिल्ली। भारत के घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले वसीम जाफर का आज अपना 45 वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। 
वैसे तो वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं लेकिन आपको याद दिला दें कि वो टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट ओपनर हैं। उन्होंने मुंबई के लिए काफी क्रिकेट खेली है। वो मैराथन पारियों के राजा रहे हैं।

जीवन परिचय
वसीम जाफर का जन्म 16 फ़रवरी 1978  मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अब्दुल कादर है। उनके पिता अब्दुल कादर एक बस ड्राइवर थे और भारतीय तेज गेंदबाज रमाकांत देसाई और पाकिस्तानी बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद के जबरदस्त फैन थे। वसीम अपने चार भाईओं में से एक है उनकी पत्नि का नाम आयशा जाफ़र है। 

जाफर का अंतरराष्ट्रीय करियर
जाफर ने 2000 में मुंबई में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट में 1,944 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक, दो दोहरे शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। भारत के लिए 2006 में दो वनडे खेलने वाले जाफर ने वनडे क्रिकेट में 10 रन बनाए हैं। 
वसीम जाफर  ने 260 मैचों की 421 फर्स्ट क्लास पारियों में कुल 19410 रन बनाए हैं जिसमें 51 शतक और 91 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 314 रन है।

 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाला क्रिकेटर
 उन्होंने 186 मैचों में 53.70 की औसत से 14,609 रन बनाए हैं। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वाधिक रन वाले भारतीय हैं।
इस बीच उन्होंने 46 शतक और 55 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।   

Advt max relief tariq azim

ओडिशा की टीम के मुख्य कोच हैं जाफर
दिसंबर 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने जाफर को अपना बल्लेबाजी कोच बनाया था। वह घरेलू क्रिकेट में ओडिशा की टीम के मुख्य कोच हैं।

आखिरी टेस्ट मैच
साल 2008 में उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच कानपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला।

उपलब्धियां
 जाफर ने अपने रणजी करियर में 156 मैचों में 12,038 रन बनाए। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक मैच खेलने वाले बल्लेबाज हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।