दिल्ली में हुई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप, देसी बॉक्सर्स ने ऊंचा किया देश का मान, दिखाया दमखम
बॉक्सिंग चेम्पियनशिप में विदेशी खिलाड़ियों ने भी की शिरकत

- रिपोर्ट- प्रभाकर राणा
दिल्ली। आज का भारत न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाता जा रहा है बल्कि देश की प्रतिभाओं का डंका विदेशों में भी बज रहा है। देश के डॉक्टर, इंजीनियर, साइंटिस्ट्स समेत देश के खिलाड़ी भी देश विदेश में देश का नाम रोशन कर भारत का परचम लहरा रहे हैं। और केंद्र सरकार की खेलो इंडिया खेलो नीति के बाद पूरे देश मे अलग अलग खेलो बड़ा महत्व दिया जा रहा है। इसी कड़ी रविवार को राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित m2k शॉपिंग कम्प्लेक्स में आयोजन किया गया। जहां देश के अलग अलग हिस्सों से आए खिलाड़ियों के साथ साथ विदेशी बॉक्सर्स ने भी हिस्सा लिया और जमकर लोगों का मनोरंजन किया। जहां इस प्रतियोगिता को देखने आए लोगों ने भी जमकर लुफ्त उठाया और तालियां के साथ नारेबाजी कर सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। यहां ज्यादातर फ़ाइट्स और टाइटल देसी बॉक्सर्स ने अपने नाम किए और विदेशी बॉक्सर्स ने भी मैच के हर राउंड में अपनी पूरी जान झोंक दी।
बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और कहा कि जिस तरह से आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है, खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं उसका श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और देश की मोदी सरकार को जाता है। वहीं इस दौरन सांसद ने दिल्ली के cm केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अफगानिस्तान, नाइजीरिया, तजाकिस्तान समेत कई देशों के खिलाड़ियों ने भारतीय बॉक्सर्स के साथ फाइट की। जिसे दर्शकों ने खूब पंसद किया, इस दौरान भारतीय दर्शको के बीच देसी और विदेशी बॉक्सर्स के बीच हुई फ़ाइट्स ने एक अलग ही समा बांध दिया। यहां कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने वाले खिलाड़ी निखिल शर्मा की नाईजीरिया के खिलाड़ी से जबदस्त फाइट हुई। जिसमें नाइजीरियन बॉक्सर घायल हो गए और निखिल ने जबरदस्त जीत हासिल की।
लोगों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम और जय श्रीराम के जमकर नारे लगा स्वागत किया। जीत के बाद निखिल शर्मा ने अपने फ़र्श से अर्श तक के संघर्ष को सांझा किया और युवाओं को नशे से दूर रहने और किसी न किसी स्पोर्ट्स को जीवन में अपनाने की अपील की। साथ ही अपनी जीत का श्रेय अपने गुरु, माता पिता और अपने गार्जियन को दिया।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।