मैनपुरी में खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

कबड्डी में फिरोजाबाद ने आगरा को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

 
फाइल फोटो
  • रिपोर्टःराजनारायण सिंह

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस लाइन में आगरा जोन की 13वें पुलिस कुश्ती, कबड्डी ,मुक्केबाजी , बॉडीबिल्डिंग कई खेलों में प्रतियोगिता वर्ष 2021 का शुभारंभ किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा गुब्बारे उड़ा कर किया गया। ये प्रतियोगिता 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में जनपद मैनपुरी द्वारा हाथरस को हराया आगरा ने अलीगढ़ को फिरोजाबाद ने कासगंज को हराया। मथुरा ने एटा को पराजित किया। वही सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फिरोजाबाद ने आगरा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर कार्यक्रम में कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ से पूर्व एसपी अशोक कुमार राय ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। खेल कूद से शरीर स्वस्थ निरोगी रहता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत खेल के दो पहलू होते हैं


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।