दिल्लीः महिला हॉकी लीग उद्घाटन के मौके पर खेल मंत्री ने क्रिकेट टीम को लेकर दिया ये बड़ा बयान... जानें

भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बोले अनुराग ठाकुर

 
ANURAG THAKUR

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) की शुरुआत की है। मैं हॉकी इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया बधाई देता हूं कि उन्होंने युवा महिला खिलाड़ियों को ये मौका दिया है।

ये भी पढ़ेः अनुराग ठाकुर ने किया 'माई पार्किंग' एप्लिकेशन लॉन्च

इसके साथ ही ही बीसीसीआई में दो कप्तानों के बीच रिफ्ट को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि खेल बड़ा है और खेल से बड़ा कोई भी नहीं होता। किस खेल में किस खिलाड़ी के बीच क्या चल रहा है, इसकी जानकारी मैं नहीं दे सकता। ये संबंधित फेडरेशन का काम है, वे जानकारी दें तो उचित रहेगा।

फाइल फोटो

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के दो कप्तानों विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों की कप्तान एक दूसरे की कप्तानी में क्रिकेट खेलना नही चाह रहे है। जिस पर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा ये जवाब दिया गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।