दिल्लीः अर्जुन मुंडा ने एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए भारतीय तीरंदाजों की सराहना

टीम ने एक स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते है :अर्जन मुंडा

 
फाइल फोटो

राजधानी दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने  ढाका में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टीम ने एक स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते है। टीम ने केंद्रीय मंत्री से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2021 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम को अपने आवास 25 तुगलक रोड पर सम्मानित करेंगे।

ये भी पढ़ेः दिल्ली के लोगों के लिए बेहद खतरनाक होता जा रहा प्रदूषण का ये दौर

अर्जुन मुंडा ने एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों के दूसरे स्थान पर अभियान समाप्त करने पर संतोष व्यक्त किया है। वहीं उन्होंने तीरंदाजों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी है, ताकि तीरंदाजी सितंबर 2022 में चीन में होने वाले एशियाई खेलों में अधिक संख्या में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में अधिकतम योगदान दे सके। साथ ही तीरंदाजी को लगातार समर्थन देने के लिए एनटीपीसी की सराहना करते हुए कहा कि तीरंदाजी को जो ऐतिहासिक सफलता मिल रही है उसमें एनटीपीसी का बहुत बड़ा योगदान है।

ये भी पढ़ेः दिल्ली सरकार के मंत्री ने किया बाल आशियाने का उद्घाटन, होगी ये सुविधा

आपको बता दें कि ढाका में संपन्न हुई एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2021 में भारत ने एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदकों समेत कुल सात पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया है। औऱ दूसरे स्थान पर रहा है, जबकि कोरिया पहले नंबर पर रहा है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।