Birthday Special: अमृता से अफेयर और रितु से शादी, 30 की उम्र में रवि शास्त्री को लेना पड़ा था संन्यास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री आज अपना 61वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। भारत के सबसे धाकड़ और आक्रामक खिलाड़ियों में शुमार शास्त्री ने 10 वें नंबर पर बल्लेबाजी करके अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके इसी अनुभव के कारण शास्त्री को 15 जुलाई, 2017 को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया था। अब टीम इंडिया के हेड कोच का पद छोड़ने के बाद वो फिर से कॉमेंट्री करना शुरू कर चुके हैं।
जीवन परिचय
रवि शास्त्री का जन्म 27 मई 1962 को मुंबई में हुआ। शास्त्री का पूरा नाम रविशंकर जयाद्रिथा शास्त्री हैं। इनके पिता का नाम एम जयद्रथ शास्त्री और मां का नाम लक्ष्मी शास्त्री है। जब रवि शास्त्री बहुत छोटे थे तब वे गिल्ली-डंडा, कंचे और फुटबॉल-हॉकी खेलने में ही ज़्यादा समय बिताते थे।
शिक्षा
रवि शास्त्री की पढाई डॉन बास्को हाईस्कूल, माटुंगा से हुई। जब रवि शास्त्री 9वीं में थे, तब स्कूल की क्रिकेट टीम बनी और उनके कोच देसाई सर ने उन्हें क्रिकेट सीखने में खूब मदद की। उनकी वजह से ही वे क्रिकेटर बन सके। आरए पोद्दार कॉलेज के आखिरी साल में रवि शास्त्री मात्र 17 वर्ष की आयु में बॉम्बे से रणजी के लिए चुने गए।
व्यक्तिगत जीवन
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह को लंबे समय तक डेट करने के बाद शास्त्री ने रितु सिंह से शादी की थी। 2008 में दंपति को एक बेटी है- अलेखा शास्त्री। शास्त्री ने 2012 में अपनी 22 साल की शादी को खत्म कर दिया था।
क्रिकेट करियर
रवि शास्त्री शुरुआती दिनों में बॉम्बे के लिए खेलते थे। उनकी कप्तानी में बॉम्बे ने रणजी ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। शास्त्री ग्लैमोर्गन के लिए काउंटी क्रिकेट के 4 सीजन में भी खेले। रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की ओर से 80 टेस्ट और 150 वनडे मुकाबले खेले हैं। साल 1985 में रवि शास्त्री ने चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्राफी जीती थी जो कि आस्ट्रेलिया में हुआ था।
रवि शास्त्री का संन्यास
31 साल की उम्र में घुटने की चोट के कारण उन्हें संन्यास लेना पड़ गया। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद शास्त्री कमेंटेटर के रूप में काम करने लगे तबसे ही वह कमेंटरी के पद पर कायम है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।