Happy Birthday Rohan Bopanna: आज अपना 43वां जन्मदिन मनाने जा रहे रोहन बोपन्ना, टेनिस में विश्वभर में भारत का नाम किया है रोशन

नई दिल्ली। इडियन टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना का आज 43वां जन्मदिन है। रोहन ने अपने करियर में कुल 10 खिताब जीते हैं, वहीं 17 बार रनर अप रहे। रोहन ने मात्र 11 वर्ष की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। 42 साल के हो चुके इस दाएं हाथ के टेनिस खिलाड़ी ने 2012 और 2016 के ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
जीवन परिचय
रोहन बोपन्ना का जन्म बेंगलुरु में 4 मार्च, 1980 में हुआ था। उनके पिता एम जी बोपन्ना एक कॉफी बागान मालिक हैं और उनकी मां का नाम मलिक बोपन्ना है। रोहन ने 2012 में सुप्रिया अन्नैया से शादी दी थी। इस कपल को एक बेटा भी है।
शिक्षा
रोहन बोपन्ना ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज से पूरी की।
करियर
उन्होंने सितंबर 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए डेविस कप की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 2007 में हॉपमैन कप में खुद को भारत के बेहतरीन युगल खिलाड़ी के रूप में विश्व में पहचान दिलाई। रोहन बोपन्ना ने एरिक ब्युटोरैक के साथ मिलकर अपने टेनिस करियर का पहला एटीपी डबल्स खिताब लॉस एंजिल्स में 2008 के कंट्रीवाइड क्लासिक में जीता था। 2007 होपमैन कप में सानिया मिर्ज़ा के साथ एक मिश्रित युगल मुक़ाबले में बेंगलुरू के इस उभरते हुए खिलाड़ी ने पहली बार अपना जलवा दिखाया।
जहां युगल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेक गणराज्य, क्रोएशिया और चीन को अपने समूह में पीछे छोड़ा और स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए उप विजेता बने। 2010 यूएस ओपन में, बोपन्ना ने पहली बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
उपलब्धियां
रोहन बोपन्ना को राजनीतिक बाधाओं को पार करने में उनके प्रयासों के लिए, मोनाको स्थित शांति संगठन और शांति द्वारा चैंपियन फॉर पीस के रूप में 2010 में नामांकित किया गया था। बोपन्ना को 2010 में कुरैशी के साथ-साथ प्रसिद्ध आर्थर असी मानवतावादी का पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कर्नाटक सरकार ने रोहन बोपन्ना को एकलव्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हैं। रोफान बोपन्ना कई चैरिटी को पैसा दान भी करते है और वह 'चैम्पियंस फ़ॉर पीस' क्लब के सदस्य भी है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।