Birthday Special: वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं रोहित शर्मा 
 
 Rohit Sharma

नई दिल्ली। बचपन से ही क्रिकेट के शौकिन भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। इनका पूरा नाम रोहित गुरूनाथ शर्मा है। रोहित ने भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे एवं टी20 के ओपनर बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई है। रोहित अंबानी ग्रुप के मुंबई इंडियन्स के कप्तान भी है। रोहित विश्व में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में 2 दोहरा शतक लगाया है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते है उनके जीवन की कुछ खास बातें........

जीवन परिचय
रोहित शर्मा का जन्म  30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता का नाम पिता गुरूनाथ शर्मा और मां का नाम पुर्णिमा शर्मा है। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम है विशाल शर्मा।

Advt max relief tariq azim

शिक्षा
रोहित शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से की है। रोहित ने क्रिकेट की ट्रेनिंग दिनेश लाड से ली है।

व्यक्तिगत जीवन
रोहित शर्मा ने 2015 में रितिका साजदेह के साथ विवाह किया था। उनकी एक बेटी है जिसका नाम समायरा शर्मा है।

कैरियर 
 2005 के देवधर ट्राफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ पश्चिमी क्षेत्र के लिए रोहित शर्मा का चयन हुआ था।  2006 में रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए इंडिया ए के लिए चुना गया। उसी साल इन्हें रणजी ट्राफी में भी खेलने का मौका मिला। इनके लगातार अच्छे खेल के कारण 2014 में रोहित शर्मा को मुंबई रणजी टीम का कप्तान बना दिया गया।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

सितम्बर 2007 में टी20 मुकाबले में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के धारदार गेंदबाजी के सामने शानदार 50 रन बनाये, और टीम को बेहतरीन क्षेत्र रक्षण के द्वारा जीत भी दिलवाई। वनडे में रोहित का बेहतरीन खेल ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ मैच में देखने को मिला और यहीं से उन्होंने अर्तराष्ट्रीय क्रिक्रेट में अपनी पहचान बनाना शुरू किया। टी20 में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलते हुए 2015 में रोहित ने शतक लगाया। जिसके बाद रोहित क्रिकेट के हर फार्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ 33 चौके लगाए थे। 

उपलब्धियां
रोहित शर्मा को भारत सरकार द्वारा 2015 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जा चुका है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।