Birthday Special: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को खानी पड़ी थी जेल की हवा

नई दिल्ली। आज अपना 40 वां जन्मदिन मनाने जा रहे पहलवान सुशील कुमार ने 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लगातार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। पहले ओलंपिक में कांस्य, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की झड़ी लगाकर भारत को गौरवान्वित करने के बाद भी उन्हें तिहाड़ जेल की हवा खानी पड़ी...अपने मेहनत के दम पर जब पहलवान का करियर शीर्ष पर था तभी उनके एक अपराध ने न केवल करियर खत्म कर दिया बल्कि उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया....
जीवन परिचय
सुशील कुमार का पूरा नाम सुशील कुमार सोलंकी हैं। सुशील कुमार का जन्म 26 मई 1983 को हुआ था। एक जाट परिवार से संबंध रखने वाले सुशील साउथ वेस्ट दिल्ली में नजफगढ़ के पास बापरोला गांव के निवासी हैं। सुशील के पिता दीवान सिंह MTNL दिल्ली में ड्राइवर हैं और इनकी मां का नाम कमला देवी हैं। सुशील कुमार अपने तीन भाईयों में सबसे बड़े है।
व्यक्तिगत जीवन
सुशील कुमार की पत्नी का नाम सावी कुमार है। इनके दो संतान है- वर्ण कुमार और सुवीर कुमार
रेसलिंग में करियर
सुशील ने मात्र 14 वर्ष की उम्र में छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानी रेसलिंग सीखी और वे एक फ्री स्टाइल रेसलर बने। सुशील ने सीनियर स्तर पर 2003 में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता, उसके बाद राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उसी वर्ष 2003 विश्व चैम्पियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था। राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप के 2005 और 2007 संस्करणों में सुशील कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। कुमार 2010 में मास्को में FILA विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उसी वर्ष पहलवान ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया और एक और स्वर्ण पदक जीता।
कैसे पहुंचे जेल
सुशील कुमार को 2021 में छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामलें में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने आरोपों को भी स्वीकार कर लिया। सुशील दो जून 2021 से न्यायिक हिरासत में बंद है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।