जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में युवराज सिंह गिरफ्तार, जमानत पर छूटे

युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल को लेकर की थी अपमानजनक टिप्पणी

 
फाइल फोटो

युवराज सिंह पर रोहित शर्मा के साथ लाइव बातचीत में युजवेंद्र चहल को लेकर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया गया है।

युवराज सिंह पर रोहित शर्मा के साथ लाइव बातचीत में युजवेंद्र चहल को लेकर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया गया है।

फाइल फोटो

बता दे कि पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को अनुसूचित जाति से संबंधित टिप्पणी करने के मामले में हरियाणा के हांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत मिल गई और वे छूट गए।

दरअसल... युवराज सिंह पर पिछले साल लॉकडाउन के दौरान जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप था। जिसको लेकर हरियाणा के एक वकील ने केस दर्ज करवाया था। युवराज सिंह ने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर एक टिप्पणी की।

फाइल फोटो

फिलहाल इस मामले में युवराज सिंह ने खुद हाइकोर्ट में अनुसूचित जाति से संबंधित टिप्पणी की बात स्वीकारी थी। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में नहीं पता था कि ये शब्द बोलना गलत है। मैंने किसी की भावना आहत करने के लिए ऐसा नहीं कहा था। पूछताछ के बाद हाईकोर्ट के आदेशों पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।