थानाभवन में भारतीय हलधर किसान यूनियन ने की बैठक, किसानों की समस्याओं पर की चर्चा
संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए प्रमाण पत्र

- रिपोर्टः पंकज उपाध्याय (थानाभवन)
शामली। थानाभवन में ऊन रोड स्थित बालाजी धाम के समीप ठाकुर अर्जुन सिंह के फार्म हाउस पर राजेंद्र सिंह राणा राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री के नेतृत्व में किसानों की समस्याओ को लेकर एक बैठक रखी गई। जिसमें भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारीयो ने किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। भारतीय हलधर किसान यूनियन के मंत्री राजेंद्र राणा ने सरकार से अपनी मांगे रखते हुए कहा कि सरकार ने आज तक न तो गन्ना मूल्य निर्धारित किया और ना ही गन्ना मूल्य में व्रद्धि की है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि किसानों ने सरकार से गन्ने का मूल्य 400 रुपये करने की मांग की ओर मिलो पर किसान का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं कराया। सरकार किसान का गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराए। वहीं किसान के ट्यूबवेलों पर मीटर न लगाने ओर पिछला बकाया बिल माफ करने के साथ-साथ किसान का एक लाख तक का कर्ज माफ करने और गेहूं का निर्धारित रेट तीन हजार रुपये कुंतल की मांग की।
राजेंद्र राणा ने ये भी कहा कि किसानों की समस्याओं का सरकार को जल्द से जल्द निस्तारण करना चाहिए. और किसानों को खाद आपूर्ति समय से मिलनी चाहिए। क्योकि किसान की स्थिति बहुत खराब है। वही राजेंद्र राणा मंत्री ने थानाभवन के अर्जून राणा को भारतीय हलधर किसान यूनियन में शामली उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिए।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।