मुकुंद मिश्रा ने लिया व्यापारियों संग देश को विकसित करने का संकल्प
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुरु की ‘व्यापारी स्वाभिमान यात्रा’

- रिपोर्टः गोपी सैनी/विकास सैनी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50वें वर्ष में प्रवेश करने पर स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में पूरे प्रदेश में "व्यापारी स्वाभिमान यात्रा" को शुरू कियाI इस यात्रा ने मुजफ्फरनगर जिले के सभी कस्बों का भ्रमण किया गया और उसके बाद मंगलवार शाम 8:30 बजे बैंकट हॉल पर एक सभा आयोजित की गई। जिसमें मुकुंद मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष, राजेन्द्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री, शैलेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, सुनील पांडेय कार्यालय प्रभारी, जितेंद्र सोनी प्रदेश युवा अध्यक्ष, अशोक कंसल उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आदि लोगों ने जिले के सभी कस्बो से आये व्यापारियों को संबोधित किया और आवाहन किया की व्यापार मंडल की एकता जितनी मजबूत होगी उतना ही मजबूती से हम लोग व्यापारियों की मांगों को प्रदेश व देश की सरकारों के सामने दबाव बनाकर संपूर्ण करने का कार्य कर सकते हैं।
मुकुंद मिश्रा और अशोक कंसल ने व्यापारियों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और ये भी कहा कि यात्रा 57 दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी और इसमें एक शिकायत एवं सुझाव पेटी भी रखी गई है जिसमें सभी जिलों के व्यापारियों के सुझाव और शिकायतें को इकट्ठा किया जाएगा। जिसके आधार पर एक रूपरेखा बनाकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार को उन कार्य को करने के लिए आग्रह किया जाएगा।
सभा का संचालन दिनेश बंसल प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा किया गया। जिसमें श्याम सिंह सैनी, सरदार सुलखन सिंह, राकेश गर्ग, अजय सिंघल, प्रवीण खेड़ा, संजय मित्तल, अनिल तायल, विजय वर्मा, पंकज शर्मा, हिमांशु कौशिक, पंकज अपवेजा, हीरालाल, रामपाल सेन, विकास अग्रवाल, सुनील तायल, कशिश गोयल, शोभित सिंघल, दीपक गुप्ता, शलभ गर्ग, अलोक अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, मनोज गुप्ता, सन्नी वर्मा, पंकज गोयल, अलका शर्मा, रूपम शुक्ला, मनु शर्मा, अंजू शर्मा, आरती शुक्ला, पूनम चौधरी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।