मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने टाउन हॉल समेत कई इलाकों में बहाल कराई विद्युत आपूर्ति

पूरे जनपद में विद्युत आपूर्ति चालू कराने के लिए टीम रवाना

 
MZN

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन के अथक प्रयासों से विद्युत संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण बंद पड़ी विद्युत सप्लाई को पुन चालू कराया गया। जिसमें न्यू रुड़की रोडगांधी कॉलोनी एवं टाउन हॉल से संबंधित सभी फिटर पर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।

Advt max relief tariq azim

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया गया कि जनपद में सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति चालू कराने के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है। बहुत जल्द पूरे जनपद की बाधित विद्युत आपूर्ति को चालू करा दिया जाएगा।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

वहीं पुलिस द्वारा रविवार को सनोज नामक विद्युतकर्मी को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली लाया गया। जो छपार थाना इलाके का रहने वाला है। इससे पहले शनिवार को 10 विद्युत कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनके खिलाफ पुलिस की दबिश लगातार जारी है। 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।