मुजफ्फरनगरः 'परिवर्तन की साक्षी समिति' ने 'राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका' विषय पर की विचार गोष्ठी

देश के विकास और निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश

 
MZN

  • रिपोर्टः विकास सैनी

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होली के दिन होने के कारण कई दिन पहले ही कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में "परिवर्तन की साक्षी समिति" के तत्वाधान में रविवार को "राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका" विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनिका आर्य और विशिष्ट अतिथि अनुराधा वर्मा रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेशू मित्तल और संचालन साक्षी वर्मा ने किया।

Advt max relief tariq azim

कार्यक्रम के दौरान समाजसेविकाओं ने देश के विकास एवं निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। संस्था अध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं सचिव संदीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुघोष आर्य, रुचिर गौड़, कार्तिक गुप्ता, मीनाक्षी वर्मा, दीपाली वर्मा, सोनिया राठी, मोनाली पंवार, पूजा गोयल कवयित्री, मनीषा, रत्ना माथुर आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।