मुजफ्फरनगरः स्वामी यशवीर ने मौलाना मदनी को दी शास्त्रार्थ की चुनौती, बोले- 28 फरवरी को पहुंचेंगे दारुल उलूम ​​​​​​​

मौलाना मदनी ने सनातन धर्म का अपमान किया हैः यशवीर महाराज

 
ते्ि्

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान मौलाना अरशद मदनी द्वारा दिए गए बयान को लेकर सनातन धर्म से जुड़े साधु संत उनके विरोध में खड़े हो गए हैं। जिसके कारण पिछले दिनों से ही मौलाना मदनी के बयान का विरोध कर रहे योग साधना आश्रम बघरा के महंत स्वामी यशवीर सरस्वती महाराज ने पिछले दिनों ऐलान किया था की अपने बयान को लेकर मौलाना अरशद मदनी सनातन धर्म के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। नहीं तो जो बयान मदनी ने दिया है। उसके सबूत पेश करें।

Advt max relief tariq azim

स्वामी यशवीर सरस्वती महाराज ने मुजफ्फरनगर के शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा मौलाना अरशद मदनी को चुनौती दी और कहा कि वह सनातन धर्म के लोगों के साथ 28 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में इकट्ठा होकर दारुल उलूम देवबंद के लिए रवाना होंगे उन्होंने कहा कि वह देवबंद में दारुल उलूम के द्वार पर पहुंचेंगे और वहां पर सारी व्यवस्था मौलाना मदनी को करनी होगी वह केवल शास्त्रार्थ करने के लिए वहां पहुंचेंगे।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

स्वामी यशवीर सरस्वती महाराज ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए  कहा कि मौलाना अरशद मदनी ने दिल्ली के रामलीला मैदान मे बड़े ही षडयंत्र के अर्न्तगत अपनी वाणी से सनातन धर्म के खिलाफ बोलकर सनातन धर्म का अपमान किया है। इस दौरान उन्होंने मौलाना मदनी को एक पत्र लिखकर उनसे 9 सवाल किए हैं. और उन 9 सवालों पर मौलाना महमूद मदनी से जवाब मांगा है।

मदनी से किए ये 9 सवाल

  •  यदि ओम् और अल्लाह एक है तो क्या आप ओम को स्वीकार करते हैं?
  •  क्या आप मानते हैं कि आपके पूर्वज मनु महाराज थे?
  • आपने कहा मनु अल्लाह की इबादत करते थे। किस ग्रंथ में लिखा है?
  • क्या आपने वेदों में अल्लाह के विषय में पढ़ा है?
  • इस्लाम मजहब की आयु कितनी है?
  • इस्लाम मजहब की उत्पत्ति अरब में हुई या भारत में स्पष्ट करे?
  • क्या 1400 वर्ष पूर्व भी कही इस्लाम मजहब का वर्णन मिलता है?
  • क्या विश्व में इस्लाम मजहब का प्रचार प्रसार तलवार के बल पर नही किया। गया?
  • क्या देश का बंटवारा मजहब के नाम पर नही हुआ?

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।