UP में 10 आईएएस अफसरों के तबादले

नई जगहों के साथ मिली यह जिम्मेदारी

 
ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने तबादला एक्सप्रेस चलाई है। जिसमें राज्य सरकार ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें छह जिलों के जिलाधिकारी के बदले गए हैं।

ADVT_STUDIO LAMBHA

वही राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि  एम देवराज प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव, व्यासायिक शिक्षा तथा कौशल विभाग से प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। बाल कृष्ण त्रिपाठी को विशेष, सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाख, से प्रभारी, चित्रकूट धाम मंडल नियुक्त किया है। सी इन्दुमती को मिशन निदेशक, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया है। कृत्तिका ज्योसना, विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा प्रबंध निदेशक, उप्र राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम जिलाधिकारी सुलतानपुर बनाया है। इनके अलावा अनुनाया झा को मथुरा के नगर आयुक्त पद से हटाकर जिलाधिकारी महाराजगंज, सत्येंद्र कुमार को जिलाधिकारी महराजगंज से बाराबंकी जिलाधिकारी, अविनाश कुमार को बाराबंकी जिलाधिकारी से झांसी और रविन्द्र कुमार द्वितीय को झांसी जिलाधिकारी के पद से हटाकर बरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।