कानपुर देहात में परिवारिक विवाद और चरित्र हीनता के शक में 2 की हत्या, 1 घायल

पुलिस जांच में जुटी

 
ा
  • रिपोर्ट - अभिषेक पांडेय

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में एक बार फिर हुए डबल मर्डर से सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जहां आज पारिवारिक विवाद और चरित्रहीनता के शक के चलते दो पुत्रों ने अपने पिता और उसकी तीसरी पत्नी के साथ बाबा पर धारदार हथियार से हमला बोला दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाबा और पिता की तीसरी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी। यही नहीं पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से मौके से साक्ष्य एकत्र भी किए।

ADVT_STUDIO LAMBHA

ये है पूरा मामला

दरअसल मामला है जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा नगर पंचायत के कस्बा अमरौधा का। जहां पर आज पारिवारिक विवाद और चरित्रहीनता के शक के चलते दो युवक ललित और अक्षय हत्यारे बन बैठे। दोनों युवकों ने अपने पिता इंटर कालेज के रिटायर्ड शिक्षक करीब 65 वर्षीय विमल और उसकी तीसरी पत्नी खुशबू के साथ साथ बाबा राम प्रकाश पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे राम प्रकाश और खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई। वही विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से पुलिस ने मौके से साथ एकत्र किए साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक की माने तो आज सुबह दो लोगो की हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। जहां राम प्रकाश और खुशबू की हत्या कर दी गई है। वही विमल गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। वही दो युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। जांच में मृतिका खुशबू विमल की तीसरी पत्नी होने की जानकारी मिली है। दोनों युवकों द्वारा पिता की चरित्रहीनता के शक के चलते और पारिवारिक विवाद के चलते हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।