गाजियाबाद में ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते 26 साल के युवक की मौत

 बिहार का रहने वाला था मृतक, गाजियाबाद में करता था पढ़ाई
 
 
r

गाजियाबाद। गाजियाबाद के जिम में ट्रेडमिल चलाते-चलाते एक नौजवान की मौत हो गई। 26 साल का यह युवक ट्रेडमिल पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत हुई है। मामला खोड़ा थाना क्षेत्र का है।

ADVT_STUDIO LAMBHA

ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें युवक खोड़ा इलाके की एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। वह ट्रेडमिल पर अचानक गिर गया था। आसपास मौजूद लोग उसके पास पहुंचे। जब तक लोग कुछ करते युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान सिद्धार्थ कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। वह सरस्वती विहार खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था। घटना 16 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे बाबा जिम में हुई। ट्रेडमिल पर गिरते ही दो लोग आए और सिद्धार्थ को लेकर नजदीकी अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की फैमिली मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह गाजियाबाद में पढ़ाई कर रहा था।

ग्रेजुएशन कर रहा था सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने कुछ दिन पहले ही ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था। उसके पिता विनय कुमार कस्बा खोड़ा में परचून की दुकान करते हैं। मां बिहार के एक स्कूल में शिक्षिका हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, खोड़ा में कविता पैलेस के पास बाबा जिम है। जहां पर सिद्धार्थ रेगुलर जा रहा था। शनिवार दोपहर ट्रेडमिल पर चलते समय वो गिर पड़ा और मौत हो गई।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।