फ़िरोज़ाबाद: धूमधाम से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जयंती

- रिपोर्ट: विजय बघेल
फिरोजाबाद। फ़िरोज़ाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जन्मजयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में बड़े ही धूमधाम से लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा भी निकाली गयी जिसका भव्य स्वागत धनगर शिरोमणि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति और ऑल इंडिया समिति ने किया और लोकमाता अहिल्या बाई के डोलेपर माल्यार्पण कर आरती उतार कर लोकमाता के चरणों मे नमन किया।
वही जनपद में बनी नयी समिति के मंच के पूर्व प्रधान चरण सिंह धनगर ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूर्व सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ने समिति में आजीवन सदस्यता लेने की भी मंच पर घोषणा की। धनगर समिति ने महाराज सिंह धनगर को तलवार भेंट कर स्वागत किया और इस अवसर पर समिती के अध्यक्ष केपी सिंह धनगर संरक्षक फ़ौरन सिंह धनगर और विपिन धनगर, महासचिव रामबाबू धनगर, मीडिया प्रभारी मुकेश बघेल, विजय बघेल किशन धनगर, चंद्र वीर धनगर, मोहन बघेल, मौसम धनगर, योगेंद्र धनगर डॉ सुधीर धनगर के साथ धनगर समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ धनगर समाज के लोग मंच पर मौजूद रहे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।