शारदीय नवरात्र पर रंग बिरंगे परिधानों में सजी 350 युवतियों ने किया गरबा डांडिया नृत्य

मां की भक्ति में देर रात चला भव्य कार्यक्रम

 
t
  • REPORT- ANIS MANSURI

महोबा। महोबा में शारदीय नवरात्र पर पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां चंद्रिका गरबा डांडिया उत्सव समिति के तत्वाधान में गरबा डांडिया नृत्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इस भव्य गरबा डांडिया नृत्य में 350 युवतियों ने भाग लिया। अलग अलग टोलिया बनाकर महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। रंगीन परिधानों में भक्तिमय संगीत के बीच डांडिया नृत्य का भव्य कार्यक्रम देर रात चलता रहा। डांडिया नृत्य देखने के लिए बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ दिखाई दी है।

ADVT_STUDIO LAMBHA

350 लोगों ने इस डांडिया नृत्य में भाग लेकर अलग-अलग टोलियों ने प्रस्तुतियां दी

शारदीय नवरात्र में महोबा शहर के अलग-अलग स्थानों में मां की पूजा अर्चना के साथ-साथ भक्ति में संगीत और कीर्तन के कार्यक्रम हो रहे है। तो वहीं शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पिछले 5 वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां चंद्रिका गरबा डांडिया उत्सव समिति के तत्वाधान में गरबा और डांडिया नृत्य का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली युवतियों द्वारा पिछले 20 दिनों से गरबा डांडिया नृत्य का प्रशिक्षण लिया जा रहा था और आज उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं युवतियों और बच्चियों ने भाग लिया है। 350 लोगों ने इस डांडिया नृत्य में भाग लेकर अलग-अलग टोलियों में प्रस्तुतियां दी। रंग-बिरंगे परिधान में सजी युवतियों और बच्चियों ने भक्तिमय संगीत के बीच डांडिया नृत्य किया है। जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ विद्यालय परिसर में मौजूद रही। विद्यालय में सबसे पहले माता रानी के चित्र में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई और मां की आरती के उपरांत गरबा डांडिया नृत्य हुआ। हाथों में रंग बिरंगे डंडे लेकर युवतियां डांडिया खेलती और गरबा करती नजर आई। महानगरों में नवरात्रि पर्व पर मां की पूजा अर्चना और जगराता हर्षोल्लास से मानने के लिए डांडिया गरबा का विशेष महत्व है जो अब धीरे-धीरे उत्तर भारत और बुंदेलखंड की में भी डांडिया गरबा के आयोजन होने लगे है।  मां चंद्रिका गरबा डांडिया उत्सव समिति के प्रयास से इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन संभव हुआ जिसमे इस वर्ष बड़ी संख्या में युवतियों ने सहभागिता की है। डांडिया का मनमोहनक प्रदर्शन देख मौजूद दर्शक भी भाव विभोर हो गए। मां की भक्तिमय संगीत में डांडिया का जागरण कर महिलाओं ने मां की आराधना भी की है। आज शारदीय नवरात्र का छठवां दिन है। जिसकी देर रात भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सभी मां की भक्ति में लीन रहे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।