बलिया में टैंपों से जा रहे लोंगो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,4 की मौत,8 घायल

ये सभी लोग मिड्ढा इलाके में बावर्ची का काम करने आए थे

 
्
  • रिपोर्ट- अखिलेश सैनी

बलिया। बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी पर आज तड़के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टैंपों सवार लोगों को टक्कर मार दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही 4 घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे में घायल सभी लोग मऊ जनपद के रहने वाले हैं। ये सभी लोग मिड्ढा इलाके में बावर्ची का काम करने आए थे। मऊ जाते समय चिलकहर चट्टी पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे बलिया के एस पी एस आनंद ने बताया की सभी घायल मऊ जनपद के रहने वाले हैं जो बलिया में एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए आए थे। घटना में कुल 12 लोग घायल हुए जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई गंभीर अवस्था में चार लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। जबकि चार लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

ADVT_STUDIO LAMBHA


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।