डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जनता दर्शन कार्यक्रम, सुनी जनता की समस्याएं
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का त्वरित गति से किए जाने के दिए निर्देश
Mon, 2 May 2022

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने 7-कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्याओं को सुनने के लिए नई व्यवस्था की गई। टेंट एवं शामियाना लगवाकर कुर्सियों की व्यवस्था की गई और सबके लिए समुचित सत्कार की व्यवस्था भी की गई। साथ ही इन्हीं कुर्सियों पर जनता जनार्दन को बैठाया गया। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सभी समस्याग्रस्त लोगां के पास जा-जाकर उनकी समस्याएं सुनी एवं उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।