‘सिंह’ से ‘प्रजापति’ हुए विधान परिषद सदस्य धर्मवीर
विधान परिषद अभिलेखों में ‘धर्मवीर सिंह’ का संशोधित कर नाम हुआ ‘धर्मवीर प्रजापति’
Mon, 2 May 2022

लखनऊ। प्रदेश के सदस्य विधान परिषद धर्मवीर सिंह जो दिनांक 31 जनवरी, 2021 को विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद में सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए है। धर्मवीर सिंह के अनुरोध पर उनके नाम में संशोधन कर विधान परिषद कार्यालय अभिलेखों मे धर्मवीर प्रजापति अंकित कर लिया गया है।
ये जानकारी विधान परिषद के मार्शल राणा प्रताप सिंह ने दी है। अब से धर्मवीर सिंह को धर्मवीर प्रजापति संबोधित किया जाएगा।