रामपुर में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के बीच कैंप का किया गया आयोजन

अधिकारों से जुड़ी 400 से अधिक व्यक्तिगत शिकायतें हुई प्राप्त

 
f
  • रिपोर्ट-शाहबाज़ खान

रामपुर। रामपुर जिले के आकांक्षी ब्लॉक सैदनगर में अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में बाल अधिकारों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त बेंच/कैम्प का आयोजन किया गया। इस बेंच में जोखिम ग्रस्त परिवारों की मैपिंग के आधार पर बच्चों के अधिकारों से जुड़ी 400 से अधिक व्यक्तिगत शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें बच्चों व उनके परिवारों को भारत सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी एवं संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निवारण हेतु निर्देश दिये गये।

ADVT_STUDIO LAMBHA


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।