कानपुर देहात में पुलिस पिंक बूथ का एसपी की मौजूदगी में महिला उप निरीक्षक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

महिलाओं का सुरक्षा कवच बनी हेल्पलाइन 1090

 
्
  • रिपोर्ट - अभिषेक पांडेय

कानपुर देहात। एक तरफ जहां यूपी सरकार महिलाओ की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठा रही है। साथ ही महिलाओ के लिये कई कार्यक्रम चला महिलाओं को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है। तो वही पुलिस प्रशासन भी महिलाओं की सुरक्षा के लिये हेल्प लाइन 1090 सहित महिला थाना और नारी सुरक्षा के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा करने को वचन वद्द है। इसी के चलते कानपुर देहात पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा को जनपद में अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है ।

ADVT_STUDIO LAMBHA

वही कानपुर देहात के पुखरायां कस्बा स्थित संत सुआ बाबा मंदिर के पास भोगनीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पिंक बूथ का निर्माण कराया गया। जिसका जनपद के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति और सीओ भोगनीपुर की मौजूदगी में उप निरीक्षक सुमन पाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सहित कस्बे की महिलाएं उपस्थित रही। वही जनपद के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिस पिंक बूथ बनाया गया है। जिसमे एक महिला उपनिरीक्षक के साथ महिला कांस्टेबिल भी 24 घंटे मौजूद रहेगी। जो महिलाओं सम्बंधित समस्याओं पर तत्काल सुनवाई करेगी। इस सुविधा के चलते जहाँ एक ओर महिलाओ को इसका लाभ मिलेगा तो वही इस महिलाएं जनपद में आगे बढ़ेगी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।