आगरा पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा के साथ मंदिर में की पूजा अर्चना

ढाई घंटे तक की पूजा-अर्चना

 
ंॆ


आगरा। आगरा में बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंची हैं। यहां उन्होंने अपनी मनोकामना के लिए पंच कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दीं। मंदिर के महंत नितिन सेठी ने हवन यज्ञ करवाया। और उन्होंने माता की आरती उतारी। करीब 3 घंटे तक मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना की। वही अभिनेत्री को अचानक मंदिर में देख लोग आश्चर्य चकित रह गए। इस दौरान मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने उन्हें पहचान लिया। कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। शिल्पा ने अपना कार्यक्रम गुप्त रखा था। किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।

होटल में है इवेंट, मलाइका अरोड़ा भी आएंगी

आगरा के एक होटल में शुक्रवार रात को फैशन शो का आयोजन किया गया है। इसमें शिल्पा शेट्‌टी के साथ अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी शिरकत करेंगी। माना जा रहा है कि मलाइका भी आगरा आ चुकी हैं। गुरुवार शाम को दोनों के ताजमहल जाने की संभावना थी, लेकिन दोनों में से कोई ताजमहल नहीं पहुंची। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहेगा। ऐसे में शनिवार को इनके ताजमहल जाने की संभावना है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।