बेरोजगारी, मंहगाई और भष्ट्राचार को लेकर एक बार भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

- रिपोर्ट: शंकर श्रीवास्तव
अयोध्या। मंगलवार को सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय गंगा सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में जगह-जगह अखिलेश यादव का भव्य स्वागत हुआ। रुदौली में सपा नेता चौधरी शहरयार ने भी अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
यहां मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जो हुआ, वह नया नहीं है। भाजपा हमेशा पार्टी तोड़ने का काम करती है। यह भ्रष्टाचार नहीं है तो और क्या है?
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने के काम करती है। जनता का अपमान करने का काम कोई अगर करता है तो वह है भारतीय जनता पार्टी। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है और भाजपा इस पर ध्यान देने के बजाय जनता का मन भटकाने का काम कर रही है। लेकिन इस बार जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा वाले कितना भी एक्सपेरिमेंट कर ले लेकिन वह कामयाब नहीं होंगे। अखिलेश ने आगे कहा कि बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 2024 में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी।
वरुण गांधी को सपा के टिकट पर लड़ाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो अच्छा चेहरा होगा उसे समाजवादी पार्टी लड़ाएगी। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मंदिर का निर्माण होने के बाद वे रामलला का दर्शन जरूर करेंगे। विपक्ष अपनी अपनी जगह मजबूत है और बहुत मजबूती के साथ बीजेपी के खिलाफ लड़ रहा है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।