औरैया पुलिस का अनोखा खेल, बलात्कार की जगह लिख दिया छेड़खानी

पीड़िता ने रोते हुए वीडियो किया वायरल,कहा-पुलिस ने रुपया ले लिया, जिससे नही किया मुकदमा दर्ज

 
t

औरैया। जनपद में एक महिला ने एक युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है। सहायल थाना के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही रिश्तेदार युवक पर रात में घर में घुसकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस रेप की जगह छेड़खानी का मुकदमा लिख रही है। पीड़िता ने रोते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच की। 

आपको बता दें कि सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात घर में घुसकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। खटपट की आवाज आने पर पड़ोस में रह रहे पीड़िता के चाचा आए। जिनके विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख आरोपी भाग निकला। सुबह पीड़िता थाना पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। 

महिला ने रेप का लगाया आरोप

वीडियो में महिला आरोप लगा रही है कि एक युवक रोहित ने उसके साथ रेप किया है। मैं रेप की रिपोर्ट सहायल थाने में दर्ज कराने गई थी। वहां पर मेरा मुकदमा नहीं लिखा जा रहा है। पुलिस ने रुपया ले लिया, जिससे वह मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। तहरीर बदलकर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर रही है। 

आरोपी की मां ने बताया- मेरे बेटे को फोन करके बुलाया 

आरोपी की मां का कहना है कि महिला ने ही उसके बेटे को फोन करके बुलाया था। यह लोग पहले से एक दूसरे को जानते है। घर पर इनका आना-जाना था। जब हम लोगों ने मना कर दिया तो उसने रेप का आरोप लगा दिया है। बताया कि मेरा बेटा 22 साल का है। महिला रिश्तेदार है। उसके दो बच्चे हैं ,कैसे घर में रख लें। घर में उसको रख लेंगे तो उसका परिवार बिखर जाएगा।

सारे तथ्यों की गहनता से होगी जांच

सहायल थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। जो बताया गया है उसी के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। पीड़िता ने छेड़खानी की बात कही है। वहीं क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।