अयोध्या: सावन के पहले सोमवार को भगवान राम की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकी
 
ayodhya
  • रिपोर्ट: शंकर श्रीवास्तव  
अयोध्या। शिव आराधना के पवित्र माह श्रावण के पहले सोमवार पर भगवान राम की नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा।  भोर से ही हजारों की तादाद में श्रद्धालु सरयू में आस्था की डुबकी लगाने के बाद सरयू जल लेकर शिवालय की तरफ बढ़ रहे हैं। हर हर महादेव जय श्रीराम के नारे से अयोध्या की गलियां गूंज रही है। राम की पैड़ी पर स्थित भगवान राम के पुत्र द्वारा स्थापित नागेश्वरनाथ में भोले बाबा के भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।
 अयोध्या में सावन मेले की भी शुरुआत हो चुकी है। दूरदराज जनपद से आने वाले श्रद्धालु भी अयोध्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। भारी तादाद में घाटों पर और मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। एक तरफ जहां राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है तो वहीं धीरे-धीरे राम नगरी में श्रद्धालुओं की आमद में बढ़ोतरी हो रही है। सावन के पहले सोमवार के दिन इसकी झलक साफ दिखाई दी। जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालु घाटों पर और मंदिरों में दर्शन पूजन करते नजर आए। सावन के सोमवार को लेकर राम नगरी में रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर पीएसी के जवान और जल पुलिस की तैनाती है तो वही प्रमुख चौराहों से लेकर गलियों तक में सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।