अयोध्या: नगर निगम की तरफ से वार्ड में जन समस्या निस्तारण कैंप का आयोजन

कैंप में वार्ड के पार्षद और नगर निगम के अधिकारी भी होते है शामिल
 

 
image
  • रिपोर्ट: शंकर श्रीवास्तव 
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या में कर और अन्य जन समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर निगम के सभी वार्डों में वार्डों की समस्या के निस्तारण के लिए लगातार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य नगर निगम की सभी समस्याओं का निस्तारण करना है। इन कैंपों में वार्ड के पार्षद और नगर निगम के अधिकारी भी शामिल होते है। कैंप में आए सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत को सुनकर उनका निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है। 
इसी क्रम में आज शुक्रवार को मकबरा स्थित शीतला माता मंदिर के पास झूलेलाल नगर वार्ड मे जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए जन समस्या निस्तारण वार्ड कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी और पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान यहां मौजूद सभी शिकायत कर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। यह कैम्प सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई थी जो दोपहर 1:00 बजे तक चला। बता दें कि अयोध्या नगर निगम के 60 वार्ड में इस कैंप का आयोजन किया जाएगा और जन समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।