अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन के कई नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकाल के लिए धरना दे रहे किसान नेता
 
image

  • रिपोर्ट: शंकर श्रीवास्तव

अयोध्या। अयोध्या जनपद के सदर तहसील तिकोनिया पार्क में अनिश्चितकालीन चल रहे धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा कर रहे है। विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने अपनी मांगे पूरी ना होने पर एक जन सभा आयोजित की थी। किसान नेता आज सी ओ सिटी से मिलने की जिद्द पर अड़े रहे।
जिसके बाद दर्जनों किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल लगी रही और पुलिस और किसान नेताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और पुलिस ने सभी किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
धरना देने वालों में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, प्रदेश सचिव सूर्य नाथ वर्मा, जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्या औऱ अन्य किसान नेता शामिल रहे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।