आगरा में बैंक प्रबंधक की गला घोंटकर हत्या,साला गिरफ्तार

दामाद की हत्या में कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष पर केस दर्ज

 
्

आगरा। आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित राम रघु एग्जॉटिका कॉलोनी में बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय की हत्या मामले में पुलिस ने कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रावत के बेटे कृष्णा रावत को जेल भेज दिया। मुकदमे में अध्यक्ष और बेटी भी नामजद है।

ADVT_STUDIO LAMBHA

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि आगरा में दामाद की हत्या के मामले में कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से युवक की मौत होने का खुलासा हुआ है। फिलहाल दोनों ही पुलिस की पकड़ से दूर है तो वही पुलिस भी दोनों को पकड़ने के लिए दबिशे दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वही डॉक्टरो के पैनल से सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इसमें शरीर पर चोट और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वही घटना के समय मृतक की पत्नी प्रियंका और साला कृष्णा भी घटना स्थल पर मौजूद था। और पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या की जानकारी दी गई थी। मगर, घटनास्थल पर सुसाइड से संबंधित कोई साक्ष्य न रस्सी मिली, न ही दरवाजा तोड़ा गया था। कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इसमें पता चला कि नामजद आरोपी कृष्णा रावत घटना वाली रात को जीजा के घर पर मौजूद था। उसकी लोकेशन भी मिली। इस पर पूछताछ की गई। मगर कृष्णा पुलिस को सही जवाब नहीं दे सका तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी प्रियंका, बच्चे और ससुर से पूछताछ की जानी है। वह सामने नहीं आए हैं। पुलिस पड़ताल में लगी हुई है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।