कानपुर देहात में भारतीय किसान यूनियन के मण्डल उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
कानपुर मंडल के BKU उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्टर -- अभिषेक पांडेय
कानपुर देहात। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मंडल उपाध्यक्ष रशीद अहमद आजाद ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट को छोड़ने का ऐलान कर दिया। रशीद अहमद आजाद ने प्रेस वार्ता कर इस्तीफा देने का ऐलान किया। साथ ही आगे की रणनीति भी साझा की।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट को छोड़ने का ऐलान
दरअसल आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कानपुर मंडल के मंडल उपाध्यक्ष रशीद अहमद आजाद ने कानपुर देहात के जिला मुख्यालय माती में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के माध्यम से अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट को छोड़ने का ऐलान कर दिया। रशीद अहमद आजाद ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कानपुर मंडल अध्यक्ष और कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही किसानों की समस्याओं को उपेक्षित करने का भी आरोप लगाया है। वही रशीद अहमद आजाद ने इसी पर देने के ऐलान के साथ ही मंडल अध्यक्ष और कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। यहीं नहीं बाबा टिकैत की मंशा के विपरीत कार्य करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही रशीद अहमद आजाद ने भारतीय किसान यूनियन और राजनीतिक गोत्र को ज्वाइन करने का ऐलान भी किया है और बाबा टिकैत के बताए हुए रास्तों पर चलने का ऐलान किया है और किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का भी ऐलान किया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।