आज़म खां के परिवार को प्रताड़ित कर रही भाजपा- अजय राय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का रामपुर में हुआ स्वागत

 
ि
  • रिपोर्ट-शाहबाज़ खान

रामपुर। बरेली से दिल्ली जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का रामपुर बाईपास पर कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत में कहा आज़म खां के परिवार को भाजपा सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। आज़म खां कि बीवी तंजीम फातमा के साथ ऐसी कानूनी कार्यवाही पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। भाजपा एकतरफ महिलाओं के सम्मान कि बात करती है। दूसरी तरफ महिलाओं को जेल मे डाल देती है कांग्रेस पार्टी इस दुख कि घड़ी मे आज़म खां के परिवार के साथ है उन्होंने यूपी कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए कहा कि यूपी मे कानून व्यवस्था ठप है भाजपा राज मे कोई सुरक्षित नहीं है लखनऊ में मन्त्री के बेटे के रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या करदी जाती है। लेकिन उस पर कोई कारवाही नहीं होती है।

ADVT_STUDIO LAMBHA

कांग्रेस पूरी 80 लोकसभा सीटो पर तेयारी कर रही

सरकार ने भाजपा नेताओं को अपराध करने कि खुली छूट दे रखी है सरकार ने आज तक किसी भी भाजपा नेता पर कोई कार्यवाही नहीं कि चाहे वह लखीमपुर कि घटना हो,चाहे लखनऊ कि घटना हो सरकार ने आँखें मूंदने का काम किया, उन्होंने कहा कांग्रेस पूरी 80 लोकसभा सीटो पर तेयारी कर रही है प्रदेश भर के कांग्रेसजनों मे एक नई ऊर्जा का संचालन हुआ है हम बड़े भाई कि भूमिका मे काम कर रहे है 2024 मे भाजपा कांग्रेस का सीधा मुकाबला होगा जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता देश मे कांग्रेस कि सरकार बनाकर रहेंगे, इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव,ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता,पूर्व विधायक अफरोज अली खां,शहर अध्यक्ष नोमान खां,लल्लन खां,ताहिर अंजुम,अकरम सुलतान,मास्टर फ़िरोज़ खां,जिबरान खां,अब्दुल जब्बार खां,महबूब खां,दामोदर सिंह गंगवार,हसीब खां आदि मौजूद रहे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।