ग्रेटर नोएडा में चल रहे किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे बीकेयू के राकेश टिकैत

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे जीरो पॉइंट पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। जहां पर राकेश टिकैत अपनी पूरी फौज के साथ किसानों का समर्थन करने के लिए पहुंचे। मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद हैं। व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस टीम भी मौके पर तैनात है।
किसान काफी लंबे समय से धरना-प्रदर्शन दे रहे
दरअसल, सैकड़ों की संख्या में किसान यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे जीरो पॉइंट पर बैठे हैं। किसान काफी लंबे समय से धरना-प्रदर्शन दे रहे हैं। किसानों का प्रदर्शन 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, किसानों के 10 प्रतिशत भूखंड, किसानों को आवासीय भूखंड और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को घर के बराबर जगह देना आदि मुद्दों पर है।
21 अक्टूबर को इस धरने पर एक महापंचायत आयोजित की गई
21 अक्टूबर को इस धरने पर एक महापंचायत आयोजित की गई। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए। 9 अक्टूबर से भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों का धरना प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस के जीरो पॉइंट पर चल रहा है।
13 दिनों से किसान धरने पर बैठे हुए हैं
किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले 13 दिनों से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। यह लोग तीनों प्राधिकरण के खिलाफ जमकर हल्ला बोल रहे हैं। अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता हुई। लेकिन, वार्ता विफल रही।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।